फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Malaria department 'sick', do all the work of mosquitoes itself

Meerut News: मलेरिया विभाग ‘बीमार’ ... मच्छरों का खुद करो काम तमाम

Mon, 06 Mar 2023 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Malaria department 'sick', do all the work of mosquitoes itself
मेरठ। तापमान के साथ-साथ अब मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ रहा है। जिस तरह से मच्छर फैल रहे हैं इससे आने वाले दिनों में बीमारियां बढ़ने का अंदेशा है। लोगों को मच्छरों से अपने आप का खुद ही बचाव करना होगा। क्योंकि मच्छरों को पनपने से रोकने वाला मलेरिया विभाग खुद बीमार है। इनके पास न स्टाफ पूरा है और न ही गाड़ियां। करीब 10 साल से कीट संग्रहकर्ता के 2 पद खाली चल रहे हैं। 80 के दशक तक यहां छिड़काव करने वालों की संख्या 64 थी मगर अब 14 रह गई है।
विज्ञापन


मलेरिया विभाग के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियां हैं। ये कई तरह के वायरस और पैरासाइट के जरिए विभिन्न बीमारियां फैलाते हैं। मच्छर बहुत तेजी से बढ़ते और काटते हैं, इसलिए ये मच्छर खतरनाक हैं। मादा मच्छर की उम्र नर के मुकाबले ज्यादा होती है। मादा एडीज एक बार में 50 से 100 अंडे देती है। यह एक दिन में 70 से 80 लोगों को काट सकती है।
विज्ञापन




मच्छर जनित बीमारियों का हाल

साल 2016 2017 2018 2019 2020 2021 2022

डेंगू 195 660 202 215 35 1668 348

मलेरिया 211 93 53 61 06 09 40

चिकनगुनिया 1105 00 00 00 00 00 00

मच्छरों से बचाव के लिए यह करें

- पूरी बाजू वाली कमीज और पैंट पहनें

- घर और ऑफिस के आसपास पानी न भरा रहने दें



- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।

- डस्टबिन को नियमित रूप से ढक कर रखें और साफ करते रहें।



एंटी लारवा स्प्रे कराया जा रहा है। एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा आशाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है, जो घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। - डॉ. सत्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन




मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए फॉगिंग की तैयारी चल रही है। कोशिश है कि एक सप्ताह में यह शुरू हो जाए। - डॉ. हरपाल सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed