फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Making Gairsain the full capital will lead to overall development of Uttarakhand: Kuldeep Rawat

गैरसैंण को पूर्ण राजधानी बनाने से होगा उत्तराखंड का समग्र विकास : कुलदीप रावत

Sun, 17 May 2026 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Making Gairsain the full capital will lead to overall development of Uttarakhand: Kuldeep Rawat
गढ़वाल भवन में हुआ उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विक्टोरिया पार्क के पास गढ़वाल भवन में आयोजित उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी उत्तराखंड स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए गैरसैंण को पूर्णकालिक राजधानी बनाया जाना आवश्यक है क्योंकि देहरादून में बैठकर पहाड़ की वास्तविक समस्याओं को समझना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की दुर्गम परिस्थितियों, पलायन, मूल निवास, चकबंदी एवं वन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष नीति और संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन ओपी रतूड़ी ने किया। कार्यक्रम में मेरठ की विभिन्न उत्तराखंडी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में संयोजक कपिल नेगी, जितेंद्र पांथरी, अतुल बंदोलिया आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed