{"_id":"5fb973cd8ebc3e9be04ec09b","slug":"makhdumpur-kartik-purnima-fair-stopped-meerut-news-mrt512056525","type":"story","status":"publish","title_hn":"मखदूमपुर कार्तिक पूर्णिमा मेले पर रोक लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मखदूमपुर कार्तिक पूर्णिमा मेले पर रोक लगी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले मेले को महामारी के चलते स्थगित कर दिया है। जिसकी सूचना जिला पंचायत ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी है। वहीं, श्रद्धालुओं से गंगा घाट पर नहीं आने की अपील की है।
जिला पंचायत के सौजन्य से मखदूमपुर गंगा घाट पर प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान मेला लगता है। जिला पंचायत ने कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष मेले को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को मखदूमपुर मेला स्थगित किए जाने की जानकारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दे दी है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना ने भयंकर रूप धारण कर लिया है और मेले का आयोजन इन हालात में संभव नहीं है। जन सुरक्षा को देखते हुए मखदूमपुर मेला स्थगित करने का निर्णय किया है। साथ ही श्रद्धालुओं को से अपील कि 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर मखदुमपुर गंगा घाट पर न जाएं। घरों में रहकर ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।