फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make public the names of contributors associated with Janmabhoomi since 1949: Ashok Sharma

जन्मभूमि में 1949 से जुड़े योगदानकर्ताओं के नाम सार्वजनिक करें : अशोक शर्मा

Sat, 04 Jul 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Make public the names of contributors associated with Janmabhoomi since 1949: Ashok Sharma
मेरठ। शारदा रोड अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के नाम भेजे गए एक विस्तृत पत्र के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुराने कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से 23 दिसंबर 1949 की घटना से जुड़े योगदानकर्ताओं को आज तक उचित सम्मान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि उन्होंने ट्रस्ट अध्यक्ष से मांग की है कि 1949 की घटना से जुड़े 11 प्रमुख योगदानकर्ताओं के नाम सार्वजनिक किए जाएं। उनके ऐतिहासिक योगदान को आधिकारिक मान्यता दी जाए। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए वर्षों तक कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं, विशेषकर हिंदू महासभा से जुड़े वरिष्ठ लोगों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अथवा उसकी विभिन्न समितियों में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी विषय पर लगभग दो वर्ष पूर्व ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजा गया था। उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि इतिहास के वास्तविक योगदानकर्ताओं को सम्मान देना नैतिक और ऐतिहासिक दायित्व है। प्रेसवार्ता में संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी के विषय पर भी चर्चा की और कहा कि इस संबंध में भी ट्रस्ट अध्यक्ष के नाम पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि संगठन पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा करता है। आंदोलन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान की मांग पूरी तरह उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में आचार्य मदन, प्रोफेसर देवेश शर्मा, जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत सहित हिंदू महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed