फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make arrangements for safety of electric poles, lights and Ganga canal on Kanwar route

कांवड़ मार्ग का बिजली के खंभे, लाइट और गंगनहर पर बचाव के इंतजाम करें

Fri, 13 Jun 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for safety of electric poles, lights and Ganga canal on Kanwar route
मेरठ। कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी विपिन ताडा ने करीब 20 किमी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। बिजली के खंभों पर पिन्नी लपेटना, लाइट लगाना, गंगनहर पर बचाव के इंतजाम और गड्ढा मुक्त सड़क करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले संबंधित विभाग अपना काम निपटा लें।
विज्ञापन

डीएम वीके सिंह ने बताया कि एनएच-58 स्थित खतौली से पांच किमी दूर नावला कट से सरूरपुर, कल्याणपुर से होते हुए पूरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए हैं। भोले की झाल, जानी, सिवालखास, पूठखास, भलसोना और नानू का पुल सहित विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर फूलप्रूफ तैयारी के संबंध में चर्चा की। 2024 में बिजली के वोल्टेज कम होने के चलते लाइट की समस्या होना बताया है। जिस पर अबकी बार फोकस किया गया है। लाइट, गंगनहर के किनारे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी कांवड़ यात्रा से पहले ही करने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ मार्ग पर गड्ढा मुक्त सड़क करने के लिए पीडब्ल्यूडी सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

भोला झाल पर बैरिकेटिंग करने के साथ-साथ कांवड़ मार्ग पर बिजली के खंभों पर पिन्नी लपेटने की बात कही है। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। इसके लिए दूसरे जनपदों से भी पुलिस फोर्स की डिमांड कर दी गई। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और हेलीकॉप्टर से भी कांवड़ियों की सुरक्षा मद्देनजर निगरानी की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों को देखते सादी वर्दी में भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। धार्मिक स्थल पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स रहेगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, डीएफओ राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एसपी देहात राकेश मिश्रा, एसडीएम सदर अंकित कुमार, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविरों पर निगरानी बढ़ाएंगे
डीएम वीके सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर शिविरों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। कांवड़ियों के लिए खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। पेयजल, शौचालयों और सफाई की क्या और कहां-कहां पर व्यवस्था रहेगी, इसके बारे में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के लिए एनएच-58 स्थित पल्लवपुरम से बेगमपुल तक बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा से पहले ही बैरिकेडिंग लगाने की व्यवस्था नगर निगम पहले से कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed