फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maharishi valmiki jayanti par hui gosthi, kiya paudhropn

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुई गोष्ठी, किया पौधरोपण

Thu, 25 Oct 2018 02:43 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 25 Oct 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
maharishi valmiki jayanti par hui gosthi, kiya paudhropn
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
शहर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कुछ संगठनों ने इस मौके पर पौधरोपण भी किया। इसी कड़ी में कनोहर लाल स्नाकोत्तर महिला महाविद्यालय शारदा रोड पर चित्रकला विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. किरण प्रदीप ने माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत भाषा के महानतम महाकाव्य रामायण के लेखक के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम में चित्रकला विभाग की प्रवक्तागण डॉ. शुभा मालवीय, प्रेरणा, डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. ज्योत्सना आदि रहे।
उधर इस्माईल गर्ल्स नेशनल इन्टर कॉलेज शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया। इसके बाद वाल्मीकि के जीवन दर्शन से सम्बंधित एक डाक्यूमेंट्री भी छात्राओं को दिखाई गई। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ.नीलिमा गुप्ता एवं सभी प्रवक्ताओं ने वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. वंदना भारद्वाज ने छात्राओं को वाल्मीकि के जीवन से संबंधित जानकारी दी और उन्हें रामायण के आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ. शिवाली अग्रवाल, डॉ. कुल ज्योत्सना, मनीषा सिघंल ने भी विचार व्यक्त किये। इसी कड़ी में उप्र अनुसूचित जाति-जनजाति परिषदीय शिक्षक वेलफेयर सोसायटी की ओर से भी विचार गोष्ठी का आयोजन गढ़ रोड पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रांतीय महामंत्री भारतवीर ने महर्षि वाल्मीकि के बताये रास्तों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र पाल सिंह, सूरजमल, चन्द्र वैद्य, गजेन्द्र सिंह गौतम, अशोक कुमार, प्रेम चन्द, बलजीत सिंह, जगमोहन, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन


एक दर्जन पौधे लगाए
मेरठ।
युवा सेवा सामाजिक संगठन के सदस्यों ने महर्षि भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर बच्चा पार्क पर पौधारोपण किया। संगठन के लोगों ने एक दर्जन के करीब पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष राजन भोला, हरिओम सोनकर, उत्तम कुमार, अभिषेक वाल्मीकि, विपुल सिंघल, सुधांशु पाराशर, एसके शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएएस डिग्री कॉलेज में हुआ आयोजन
मेरठ।
एनएएस डिग्री कॉलेज में इस मौके पर साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् द्वारा कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ परिषद् की संयोजिका डॉ. शिखा चतुर्वेदी ने किया। डॉ. एसके घई, शुभम, मोंटू, सागर, शिवम मावी, शशांक शर्मा, डॉ. रचना पाठक, कैप्टन डॉ. अनु कुमारी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुचित्रा देवी, डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. मधु शर्मा, अदिति, वंदना, अभिषेक भाटिया, गौरव कुमार ने सहयोग दिया।

कंकरखेड़ा में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
कंकरखेड़ा
। कंकरखेड़ा क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोंल्लास से मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति के तत्वाधान में बुधवार को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसका नेतृत्व समिति अध्यक्ष कृष्ण वैद्य ने किया। उद्घाटन भाजपा नेता कमल भैय्या ने किया। मुख्यातिथि सपा नेता परविंदर इशु रहे। ज्योति प्रचंड यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोनिन्दर सूद ने किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि का मुख्य डोला आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान बिजेन्द्र लोहरे,  विपिन मनोठिया, गजेन्द्र मंगवाने मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी कासमपुर के तत्वाधान में भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल व संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। शोभायात्रा कासमपुर स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापिस मंदिर के प्रांगण में आकर संपन्न हुई। इस दौरान संजीव मंगवाना, भूषण करौतिया, अजय मंगवाना, नीरज पंवार, ललित लाखवान, सुरेश लोधी, शिवा पिवाल, सुनील लोहरे, जितेन्द्र मास्टर, संदीप वैद्य, रविन्द्र चौहान, हरिमोहन भाटिया, रवित धवन, प्रवीण कुमार, संजय टांक, सुभाष वैद्य, रमेश सूद, सोनू प्रकाश, अनिल लोहरे आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
वहीं
श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में भी इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह ने किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार वाल्मीकि एक डाकू से महर्षि बने। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने बच्चों को बताया कि भारतीय संस्कृति ही श्रेष्ठतम है। कॉर्डिनेटर साधना राठी ने बच्चों को शरद पूर्णिमा व उससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारें बताया।

डीएमजी में मनाई गई जयंती
मोदीपुरम।
रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज डौरली में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बच्चों को महर्षि वाल्मीकि के बारे में बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान कृष्ण कुमार, मौ. जकी, अमित चतुर्वेदी, मुनीष कुमार, अंजु, कैप्टन विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर माउंट लिट्रा जी स्कूल में प्रधानाचार्य शालिनी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया।

वहीं उधर मोदीपुरम में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पल्हैड़ा से शुरु होकर, पल्लवपुरम फेज वन, फेज दो, डिवाइडर रोड से हाईवे और चौहान मार्केट से होते हुए पल्हैड़ा पहुंची। जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पार्षद विक्रांत ढाका, महेंद्र भारती, संदीप पल्हैड़ा, प्रदीप पल्हैड़ा, पूर्व पार्षद विक्की वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed