{"_id":"6899f81f50bd3cb6030a431d","slug":"maharishi-kashyap-ekta-organization-submitted-a-memorandum-to-the-dm-office-meerut-news-c-72-1-mct1006-138572-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कश्यप एकता संगठन ने डीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कश्यप एकता संगठन ने डीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महर्षि कश्यप एकता संगठन ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर 17 अति पिछडी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप, चौधरी धर्मेंद्र कश्यप ने ज्ञापन सौंपा। इससे पहले धरना प्रदर्शन किया गया इसमें मांग रखी की कश्यप समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अनुसूचित जातियों में शामिल किया जाए।
श्याम कश्यप ने कहा कि तमाम राजनीतिक पार्टियां केवल इस समाज को वोट के लिए इस्तेमाल करती है। हमारे हक व अधिकार की बात कोई पार्टी नहीं करती।
प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को हराकर अपनी ताकत दिखा दी है। भाजपा सरकार हमें अनुसूचित जाति का लाभ जल्द नहीं देती है तो कश्यप समाज भाजपा पार्टी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करके भाजपा को हराने का काम करेगी।
कोषाध्यक्ष लोकेंद्र कश्यप ने कहा कि हमारे समाज को एससी-एसटी एक्ट जैसी सुविधा नहीं मिलती है तब तक समाज पर अत्याचार रोक पाना मुश्किल है। इस दौरान मुकेश कश्यप, ज्योति कश्यप, चंचल कश्यप, सचिन कश्यप, शुभम कश्यप, डॉ. सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद