फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maharishi Dayanand's life introduction shown in street play

नुक्कड़ नाटक में दिखाया महर्षि दयानंद का जीवन परिचय

Fri, 30 May 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Dayanand's life introduction shown in street play
मेला नौचंदी में हुए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम।
मेरठ। प्रांतीय मेला नौचंदी में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नौचंदी मेला पटेल मंडप में सांस्कृतिक हुए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से कार्यक्रम प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. नारायण शरण, प्रधानाचार्य रेनू सिंह और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

श्री मल्हू सिंह कन्या इंटर काॅलेज मटौर की छात्राओं ने देश में फैले प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक नृत्य किया। कक्षा छह की छात्राओं ने हरियाणवी लोक नृत्य छोटी सी उम्र में ब्याहिओ न, बेटियों को खूब पढाइयां रे गीत पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महर्षि दयानंद सरस्वती के संपूर्ण जीवन परिचय को गाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने ईश्वर सत्य है गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डाॅ. नारायण शरण ने धन्यवाद दिया। इस दौरान सुनीता, अंजलि, बबीता, सतीश चंद्र, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


लड़की को हवा में उड़ाया तो दर्शक हुए हैरान
- पटेल मंडप में इंडियाज गॉट टैलेंट फेम एमपी अंसारी ने दिखाया जादू
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पटेल मंडप में इंडियाज गॉट टैलेंट फेम जादूगर एमपी अंसारी का शो हुआ। जादूगर एमपी अंसारी ने लड़की को हवा मे उड़ाया तो दर्शक हैरान रह गए। एक के बाद एक रौंगटे खड़े कर देने वाले करतब दिखाए। जादूगर ने लड़की को तलवार से काटा तो कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। उसके बाद गुब्बारे को फोड़कर कबूतर उड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादूगर ने 12 अलग-अलग करतब दिखाए। मशाल से फूलों की माला बनाकर मेला समिति सदस्यों का स्वागत किया। जादूगर ने आश्चर्य चकित करतब करते हुए सैकड़ों धारदार ब्लैड से युवक को काटा और फिर उन ब्लेड को वापस निकाल दिया। समाज को मेसेज दिया कि पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ, एक पेड़ अवश्य लगाएं, बेटी बचाओ बेटी पढाओ। 14 बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जादू की प्रतियोगिता जीत चुके हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, नौचंदी मेला समिति सदस्यगण ठाकुर प्रीतीश सिंह, नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी, सरबजीत कपूर, अंकुर गोयल, विशाल बिंदल आदि रहे।

मेला नौचंदी में हुए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम।

मेला नौचंदी में हुए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed