सरधना। भाकियू अराजनैतिक कार्यालय में बृहस्पतिवार को महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस मनाया गया। अमित चौधरी छबड़िया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोग और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाराजा सूरजमल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने भरतपुर राज्य को शक्तिशाली साम्राज्य में बदलने के साथ ही कृषि सुधार किए, किसानों का सम्मान किया और सभी जाति-धर्म के लोगों को योग्यता के आधार पर पद दिए। सूरजमल की वीरता और बलिदान की याद में आयोजित कार्यक्रम में बंटी छबड़िया, उदेश तालियान, श्रीपाल, जॉनी त्यागी, अंबुज त्यागी, जगमाल पाल, राजन, अंकित चौधरी, मनोज तालियान, डॉ. इदरीश, शाहरूख, सचिन त्यागी, शिवन, कालू उपस्थित रहे।