फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahant's son assaulted, seriously injured, accused of attempting to occupy the temple

महंत के बेटे से मारपीट, गंभीर घायल, मंदिर पर कब्जे के प्रयास का आरोप

Sun, 21 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mahant's son assaulted, seriously injured, accused of attempting to occupy the temple
महंत के बेटे से मारपीट, गंभीर घायल, मंदिर पर कब्जे के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

हस्तिनापुर। द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष एवं महंत ने कुछ लोगों पर कब्जा करने की नीयत से उन्हें मंदिर से बाहर निकालने का प्रयास किया और उनके बेटेे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

प्राचीन द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष एवं महंत अनिल सारस्वत ने तहरीर में बताया कि वह शनिवार को अपने बेटे के साथ मंदिर में मौजूद थे। आसपास के गांव के दर्जनों लोग वहां पहुंचे और उन्हें मंदिर से बाहर निकालकर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध किया तो उनके साथ उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें बेटा आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और 1076 पर भी मामले की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह लगभग 40 वर्षों से द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर में सेवा दे रहे हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार का भी काफी कार्य उन्हीं की देखरेख में हुआ है। मंदिर का ट्रस्ट भी उन्हीं के द्वारा बनाया गया है। अब कुछ लोग उन्हें यहां से निकालकर मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed