फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahant expressed threat to his life, filed a complaint

Meerut News: महंत ने जताया जान को खतरा, दी तहरीर

Wed, 13 Nov 2024 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mahant expressed threat to his life, filed a complaint
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के महंत मंगल नंद गिरी महाराज ने थाने पर तहरीर देते हुए अपनी जान को खतरा बताया।
विज्ञापन

महंत ने तहरीर में बताया कि प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर महाभारत कालीन है और कुछ लोग मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि मंदिर के सामने एक धर्मशाला है और उसके पीछे एक स्कूल है। स्कूल के लोग धर्मशाला की जमीन को जबरन अवैधानिक रूप से हड़पना चाहते हैं। जिनका कहना है कि यह जमीन अब उनके स्कूल की है। करीब एक दर्जन लोग उनके पास आए और दबंगई दिखाते हुए जमीन खाली करने को कहा। विरोध पर गाली-गलौच व अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महंत ने बताया कि इनसे उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है। महंत ने कहा कि जमीन हड़पने के लिए उनके साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है इसलिए इस मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर उक्त लोगों पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed