फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahadani in the blood donation camp of Amar Ujala Foundation, camp here

अमर उजाला फाउंडेशन: शिविर में जुटे महादानी, शादी की सालगिरह पर किया रक्तदान

Mon, 11 Dec 2017 03:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 11 Dec 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
Mahadani in the blood donation camp of Amar Ujala Foundation, camp here
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला मेरठ के 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अतुल कुमार 35वीं बार रक्तदान करने पहुुंचे। वहीं प्रतिभा ने भी शादी की 19वीं सालगिरह पर रक्तदान किया। महादानियों की अस्पतालों में भीड़ लगी हुई हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुए और शाम चार बजे तक चलेंगे। एक व्यक्ति रक्तदान कर एक नहीं, बल्कि चार जिंदगियां बचा सकता है। दरअसल, एक यूनिट ब्लड से चार कंपोनेट प्राप्त होते हैं, जो अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल होते हैं।

विज्ञापन


जिले में करीब 375 से ज्यादा छोटे-बड़े हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में हर रोज सैकड़ों मरीजों को खून की जरूरत पड़ती है। कुछ मरीजों को समय पर खून मिल जाता है, जबकि कई ऐसे रह जाते हैं जिन्हें खून के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में आपका रक्तदान उनकी जान बचाने के काम आता है। ऐसे लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें : बेटे ने वृद्ध मां को किया जंजीरों में कैद, हालत देख हैरान रह गए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगे शिविर

Mahadani in the blood donation camp of Amar Ujala Foundation, camp here
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, गढ़ रोड
कोटपाल हॉस्पिटल, पल्लवपुरम
ये कर सकते हैं रक्तदान
उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
हीमोग्लोबिन 12 ग्राम/डेसीलीटर हो
पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो
शरीर का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो

ये करें रक्तदान से पहले
आधा घंटा पहले किसी नशीली वस्तु, तंबाकू, सिगरेट का सेवन न करें।
अधिक चाय, काफी न पियें।
रक्तदान से पहले भरपूर नींद लें और आराम करें। बाद में भी आराम करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed