फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Magician V.S. The Emperor showed amazing feats

जादूगर वी. सम्राट ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Thu, 05 Jun 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Magician V.S. The Emperor showed amazing feats
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में चावली देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दी प्रस्तुति.
- नौचंदी पटेल मंडप में जादूगर शो का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रांतीय नौचंदी मेला पटेल मंडप में बुधवार को जादूगर वी. सम्राट ने अपनी जादूगरी से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जादूगर वी सम्राट ने पानी से भरे गिलास को बिना सहारे हवा में लटका दिया। इसके बाद मोतियों को गिलास में डालकर माला तैयार कर दी। इसके बाद केसरिया, सफेद, हरे रंग के अलग-अलग कपड़े से पलक झपकते ही तिरंगा झंडा बना दिया। उनके इस करतब से पटेल मंडप तालियों से गूंज उठा। इससे पूर्व भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, मेला समिति सदस्य संजय जैन, सरबजीत कपूर, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़, नासिर सैफी आदि मौजूद रहे।

चित्रकुट के घाट-घाट पर सबरी देखे...
मेरठ। पटेल मंडप में रात के समय लखनऊ से आईं लोक गायिका अंजलि ने एक से बढ़कर एक लोक गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने अपनी आवाज पर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उन्होंने कैसा जदवा डाला रे अरे मैया भक्ति गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने राम भजन चित्रकूट के घाट-घाट पर सबरी देखे बाट, राम मेरे आ जाओ, गीत प्रस्तुत किया, जिससे माहौल राममय हो गया। अंत में उन्होंने लहंगा मेरा बूटेदार पहन के नाचु लोक गीत गाया, जिस पर वहां मौजूद लोग भी नाचने लगे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी संगीत पर किया नृत्य
मेरठ। पटेल मंडप में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने दीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर की। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने पहाड़ी संगीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डाॅ. नारायण शरण की ओर से छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed