फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Magic Show: Pigeon made of handkerchief, umbrellas rained in the air

मैजिक शो : रुमाल से बनाया कबूतर, हवा में छतरियां बरसाईं

Sat, 28 Jun 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Magic Show: Pigeon made of handkerchief, umbrellas rained in the air
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में मैजिक शो में लगी दर्शकों की भीड़।संवाद
सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले में बृहस्पतिवार की रात आयोजित मैजिक शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी जादूगर एमपी अंसारी ने अपनी जबरदस्त कलाकारी से भीड़ को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। जादूगर एमपी अंसारी ने अपनी जादूगरी के अनोखे करतब दिखाए। उन्होंने रुमाल से कबूतर बनाया, कागज से नोट बनाए और हवा में छतरियां बरसाईं, जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह गए। जादूगर ने कागज से खूबसूरत फूल बनाए और ताश के पत्तों से भी अद्भुत करतब दिखाए। बार-बार छतरियां बरसाने पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाकर उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम संयोजक केके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार रहे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन, ऐनुद्दीन शाह, विरेंद्र चौधरी, ईओ दीपिका शुक्ला, कमलेश पालीवाल, नीरज गुप्ता, कुणाल जैन, सभासद तारिक हसन, इमरान ठाकुर, खालिद अंसारी, राहुल पाल, शानू जैन, अंजलि, डाॅ. महेश सोम, संजीव कुमार, मुन्ना गुर्जर, अय्यूब गुर्जर, विजय बहादुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed