फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   magic of traders going to bulandshahr

बुलंदशहर जा रहे व्यापारियों का मैजिक

Tue, 18 Oct 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
magic of traders going to bulandshahr
बुलंदशहर जा रहे व्यापारियों का मैजिक
विज्ञापन

वाहन पलटा, चालक सहित 10 घायल
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार सुबह धीरखेड़ा के पास घोड़ा तांगे वाले को बचाने के प्रयास में मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया। घायलों में अधिकतर छोटे व्यापारी थे। ये मेरठ से बुलंदशहर में साप्ताहिक बाजार में सामान बेचने के लिए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार प्रत्येक सोमवार को मेरठ से कुछ व्यापारी इस साप्ताहिक बाजार में अपना सामान बेचने के लिए मेरठ से जाते हैं। सुबह भी कुछ लोग अपने सामान के साथ मैजिक वाहन से जा रहे थे। जब इनका वाहन धीरखेड़ा स्थित गोशाला के सामने पहुंचा तो अचानक घोड़ा तांगे वाला सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें लिसाड़ीगेट क्षेत्र के आरिफ, समीर, शाहिद, बिलाल, शाकिब एवं मोहसिन सहित दस लोग घायल हो गए। बाद पुलिस पहुंची और सभी घायलों को हापुड़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें आरिफ, समीर और शाहिद की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed