फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Magic collides with tree, sanitation worker dies

Meerut News: पेड़ से टकराई मैजिक, सफाई कर्मचारी की मौत

Thu, 31 Oct 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Magic collides with tree, sanitation worker dies
दौराला। समौली गांव के सामने एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिस कारण लिफ्ट लेकर बैठा जमालपुर गांव निवासी मोहित ( 23) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सफाई कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जमालपुर गांव निवासी मोहित पुत्र राजेंद्र दौराला नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। लगभग एक साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी। मोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मंगलवार को मोहित नगर पंचायत में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। लावड़ कस्बे से उसने एक टाटा मैजिक के चालक से लिफ्ट ले ली। समौली गांव के पास पहुंचते ही चालक की आंख लग गई, जिस कारण मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मोहित घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दाैरान मोहित ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed