फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Magha Purnima falls on a special auspicious day today, offering a golden opportunity to enhance your fortune.

Meerut News: विशेष योग में माघ पूर्णिमा आज, भाग्य चमकाने का शुभ अवसर

Sun, 01 Feb 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Magha Purnima falls on a special auspicious day today, offering a golden opportunity to enhance your fortune.
मेरठ। ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष में पड़ने वाली 12 पूर्णिमा में माघ पूर्णिमा को वर्ष की सबसे पुण्यदायी और प्रभावशाली तिथियों में गिना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में होता है और पृथ्वी पर दिव्य ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। यही कारण है कि माघ पूर्णिमा को देवताओं की प्रिय तिथि कहा गया है। इस बार एक फरवरी रविवार को पड़ने वाली माघ पूर्णिमा विशेष रूप से दुर्लभ योगों से सुसज्जित होगी, जो इसे और भी फलदायी बना रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी के अनुसार इस दिन रविपुष्य योग के साथ प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बनेगा। ऐसी मान्यता है कि इन योगों में किए गए स्नान, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स बताते हैं कि पुष्य नक्षत्र अत्यंत शुभ माना जाता है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि-पुष्य योग सूर्योदय से पूरे दिन प्रभावी रहेगा। प्रीति योग प्रात: 10:19 बजे तक रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान योग आरंभ होगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

इस दिन विशेष उपाय भी लाभकारी
मानसिक शांति के लिए चंद्रोदय पर गाय के कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। धन वृद्धि के लिए रविपुष्य योग में सोना खरीदना उत्तम है, या फिर आभूषणों पर हल्दी-चंदन लगाकर पूजन करें। यह माघ पूर्णिमा श्रद्धा, ज्योतिष और परंपरा का अद्भुत संगम लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली उत्सव के शुभारंभ का संकेत
माघ पूर्णिमा का एक और सांस्कृतिक महत्व है। इसी दिन होली के डंडे, जिसे ठुड्डा भी कहा जाता है, की स्थापना की जाती है। आचार्य मनीष स्वामी के अनुसार आटा-हल्दी से रंगोली बनाकर डंडा गाड़ना होली उत्सव के शुभारंभ का संकेत है। धर्मग्रंथों में इसे डांडा रोपिणी पूर्णिमा कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed