फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Madrasa teacher held a student hostage and raped her for three years

मदरसे के शिक्षक ने छात्रा को बंधक बनाकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

Fri, 04 Jul 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Madrasa teacher held a student hostage and raped her for three years
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र के एक मदरसे में शिक्षक ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा तीन बार गर्भवती हुई तो अस्पताल में उसका तीनों बार गर्भपात करा दिया। आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। बृहस्पतिवार शाम को छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोहियानगर की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में बिहार के अररिया जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती मौलवी की पढ़ाई कर रही थी। युवती का आरोप है कि तीन साल से मदरसे का शिक्षक उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। गर्भवती होने पर मौलाना व उसकी पत्नी ने डॉक्टर के यहां ले जाकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पड़ोसियों को आरोपी के बारे में बताया तो उसे मानसिक रोगी साबित करने की कोशिश की गई। वह बाहर न जा सके इसके लिए आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए। उसने घर वापस जाने के लिए 9 जुलाई का ट्रेन का टिकट बुक करा लिया था। इसका पता चलने पर शिक्षक ने बृहस्पतिवार को बंधक बनाकर पीड़िता को पीटा और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी मदरसा शिक्षक को तलाश किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed