फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Madrasa Board Examination : 811 left the exam on the first day

मदरसा बोर्ड परीक्षा : पहले दिन 811 ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 26 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board Examination : 811 left the exam on the first day
मदरसा बोर्ड परीक्षा : पहले दिन 811 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। कड़ी निगरानी के बीच जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन दोनों पालियों में 811 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में टीम ने हर्रा स्थित गॉडविन इंटर कॉलेज से दो नकलचियों को पकड़ा। पहली पाली में कुल 2210 परीक्षार्थिंयों में से 1628 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कुल 1935 परीक्षार्थियों में से 1705 ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

पहले दिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था रही। सुबह की पाली में लालकुर्ती स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में एक कक्ष में बिजली न होने की शिकायत भी हुई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता से बात कर बिजली सुचारु कराई। इस बार नकल विहिन परीक्षा करने के लिए सचल दलों की टीम का गठन किया गया। पूरे जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में पहले दिन की परीक्षा सामान्य रही। शहर में नेशनल इंटर कॉलेज लालकुर्ती, मनसबिया अरेबिक कॉलेज रेलवे रोड, मदरसा अरेबिक अंडर कोर्ट कोतवाली पुरानी तहसील को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed