फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Madhu, Alia and Abuzar came first in the race

Meerut News: दौड़ में मधु, आलिया व अबूजर रहे प्रथम

Thu, 04 Dec 2025 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Madhu, Alia and Abuzar came first in the race
खरखौदा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते खंड शिक्षा अधिकारी (संवाद)
गांधी शताब्दी स्मारक इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव कैली स्थित गांधी शताब्दी स्मारक इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने किया।
खेल प्रतियोगिता प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित की गई। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मधु कूड़ी प्रथम, लिमरा आड़ द्वितीय, अनमशा अतराडा तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में आलिया दादरी प्रथम, लिमरा आड़ द्वितीय व जिया अटोला तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में लिमरा आड़ प्रथम, अलीशा दादरी द्वितीय व अहाना अटोला तृतीय रही।
विज्ञापन

कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर दादरी प्रथम व आड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनस आड़ प्रथम, साद आड़ द्वितीय, शौर्य कूड़ी तृतीय, 100 मीटर दौड़ में शिवम दादरी प्रथम, साद आड़ द्वितीय व शौर्य कूड़ी तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अबूजर आड़ प्रथम, सारिम दादरी द्वितीय व शिवम दादरी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शमा नालपुर प्रथम, मानसी खासपुर द्वितीय, सोहिन खंदावली तृतीय रहे। 200 मीटर में सोहिन खंदावली प्रथम, शमा नालपुर द्वितीय व तन्वी बधौली तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अलीना बधौली प्रथम, तनु नालपुर द्वितीय व मधु नालपुर तृतीय रही। उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी के बालिका वर्ग में खासपुर प्रथम, खंदावली द्वितीय व नालपुर तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक स्तर खो-खो में बालिका वर्ग में खासपुर प्रथम व नालपुर द्वितीय रहे।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में माधव खासपुर प्रथम, दीपक खंदावली द्वितीय, गोपाल अटोला तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में कैफ खंदावली प्रथम, शिवराज नालपुर द्वितीय, वंश अटोला तृतीय रहे। 400 मीटर में वंश खंदावली प्रथम, एजाज बधौली द्वितीय, गोपाल अटोला तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बधौली प्रथम, खंदावली द्वितीय व नालपुर तृतीय रहे।

उच्च प्राथमिक खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में खंदावली प्रथम, बधौली द्वितीय रहे। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विपिन त्यागी, विधु शर्मा, ममता सिंह, विजयलक्ष्मी, सतीश, हरेंद्र कुमार, मुकेश त्यागी, रश्मि गुप्ता, हरीश पाल, राकेश, सुमित शर्मा, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed