फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made the members awre of the obligation in SMC training

एसएमसी प्रशिक्षण में सदस्यों को दायित्वों से अवगत कराया

Tue, 11 Feb 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Made the members awre of the obligation in SMC training
एसएमसी प्रशिक्षण में सदस्यों को दायित्वों से अवगत कराया
विज्ञापन

सरूरपुर। बीआरसी भूनी पर आयोजित एसएमसी प्रशिक्षण में सदस्यों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव और प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र भूनी पर सोमवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय जन पहल मॉड्यूल आधारित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने समिति के उन्मुखीकरण के संबंध में प्रकाश डालते हुए उसके गठन व कर्तव्यों की चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत ने शिक्षकों को विभागीय जानकारी दी। बीईओ ने कहा कि एसएमसी में विद्यालय स्तर पर 13 लोगों की कार्यकारिणी होती है। इनका प्रशिक्षित न होने से कार्यक्रम पारदर्शी ढंग से लागू नहीं हो पाते हैं। विद्यालय में शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दुरुस्त रखना प्रबंध समिति की जिम्मेदारी है। नियमित रूप से बैठक कर इसकी समीक्षा की जाएगी। उपस्थिति 60 प्रतिशत से कम मिले तो अभिभावकों के साथ बैठक कर उनके कारण जानें। छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म, पाठ्य-पुस्तकें, जूता-मौजा, स्कूल बैग व स्वेटर का समय से वितरण हो तथा भुगतान की कार्रवाई नियमानुसार पूरी की जाए। हाउस होल्ड सर्वे में चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन एवं विशेष प्रशिक्षण की समीक्षा की जाएगी। बालिकाओं तथा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित योजनाओं पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाए। मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन बनवाना, उपचारात्मक शिक्षण, खेलकूद सामग्री का वितरण, पुस्तकालय, रंगाई-पोताई आदि कार्यों के लिए प्रबंध समिति की जिम्मेदारी बताई गई। इस मौके पर संजीव कुमार, नौशाद अली, मोहन दत्त, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed