फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made people aware about health

Meerut News: स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक किया

Mon, 29 Sep 2025 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Made people aware about health
सीएचसी माछरा पर विश्व हदय दिवस कार्यक्रम के आयोजन पर जानकारी देते चिकित्सक। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस, विश्व एंटी रेबीज दिवस, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के बारे में जानकारी दी गई। श्रम मंत्रालय द्वारा मजदूरी कार्ड बनाने के फायदे के बारे में श्रम निरीक्षक नीलम रही। उन्होंने श्रम कानून के बारे में जानकारी दी। ईंट भट्ठों या किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरी कार्ड बनवाकर योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसमें बच्चों की पढ़ाई, मौत होने पर क्लेम करने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया में प्रत्येक नौ मिनट में कहीं न कहीं रेबीज से किसी की मौत होती है। यह बीमारी मुख्यत: जंगली जानवरों, कुत्तों और बिल्लियों के काटने या खरोंचने से फैलती है। अगर काटने के तुरंत बाद एंटी-रेबीज सीरम और पूरी डोज के टीके लगवाए जाएं तो इससे बचाव संभव है। बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा पर खास ध्यान दें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉ. शुभम ने विश्व हृदय दिवस पर बताया कि हर इंसान में अपनी आदतें बदलने की वजह से बीमारियां आ रही हैं। केवल सरसों या ओलिव ऑयल का प्रयोग करना है। दिल से जुड़े रोग खानपान की गलत आदतों, वर्कआउट की कमी, स्मोकिंग और शराब के अधिक सेवन की वजह से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन बीपीएम राजन भिवानिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एआरओ धीरज सिंह, बीएएम दीपक, बीसीपीएम सुनिता, डीएमसी यूनीसेफ नजमू निशा, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. प्रीति शर्मा और एएनएम और संगिनी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed