{"_id":"69b2cd4c9b5202ac5d04466c","slug":"made-people-aware-about-cleanliness-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111628-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कूड़े के सही निस्तारण के लिए प्रेरित करना था।
सूक्ष्म नाटिका के माध्यम से लोगों को अपने आसपास गंदगी न फैलाने, कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने, गीला कूड़ा हरे और सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसबीएम टीम की फरहीन ने किया। इस दौरान स्वच्छता स्वयं सहायता समूहों की भी विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम में पिंकी सोम, फरहीन, निशा, समीना, पूजा वालिया तथा नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और नागरिकों से भी सहयोग करने की अपील की।