फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made for alcohol, only the husbands of two women took their lives

शराब के लिए बने हैवान, दो महिलाओं की पतियों ने ही ली जान

Sat, 28 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Made for alcohol, only the husbands of two women took their lives
नूरपुर के ग्राम गोपालपुर में पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
शराब के लिए बने हैवान, दो महिलाओं की पतियों ने ही ली जान
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)/ मेरठ। बिजनौर के गांव गोपालपुर में घर में सो रही महिला को उसके पति ने ही कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ गांव किनानगर में एक युवक ने अपने चार बच्चों को कमरे में बंद किया और फिर पत्नी की धारदार हथियार (बलकटी) से काटकर हत्या कर दी। दोनों ही मामलों में हत्या के पीछे वजह शराब पीने को लेकर आए दिन होने वाली कलह सामने आ रही है।
बिजनौर में मरने वाली महिला लक्ष्मी (27) गांव गोपालपुर निवासी सचिन (32) की पत्नी थी। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे हुई इस घटना को परिजन रातभर छिपाए रहे। शुक्रवार तड़के किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मी करीब आठ साल पहले सचिन के साथ शादी हुई थी और इनके तीन बच्चे हैं। घटना स्थल से शराब का खाली पौव्वा भी मिला है। आए दिन इनके बीच शराब के सेवन और किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

भावनपुर के किनानगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात राजू ने अपने बच्चों को कमरे में बंद किया और फिर पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर पत्नी ओमसुधा (35) की हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक महिला के पास उसका पांच साल का बेटा सोया हुआ था। सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार जगा तो वारदात का पता चला। में ज जाग हो गई। तब वारदात का पता चला। राजू
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के देहरा गांव का रहने वाला है और उसकी शादी 15 साल पहले किनानगर में ओम सुधा (35) से हुई थी। दो माह पहले उसके पिता गंगाराम की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से महिला अपने पति और छह बच्चों के साथ मायके किनानगर में रह रही थी। बताया गया कि राजू शराब पीने का आदी था। इसके चलते अक्सर विवाद रहता था।
शाम को हुआ था झगड़ा, रात में ले ली पत्नी की जान
नूरपुर (बिजनौर)। ग्राम गोपालपुर निवासी सचिन की शादी आठ वर्ष पूर्व रेहड़ निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी में काफी विवाद रहता था और दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। मौके से एक शराब का खाली पौव्वा भी मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब के सेवन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने शुक्रवार तड़के मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हुआ तमंचा भी बरामद कर लिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह व सीओ चांदपुर शुभ सुचित ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतका के भाई पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने सचिन के विरुद्ध हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसे तमंचा कहां से मिला इसकी भी जानकारी की जा रही है। हत्या का कारण घरेलू कलह को वजह बताया जा रहा है।
तीनों बच्चों पर छाया परवरिश का संकट
लक्ष्मी की मौत व सचिन के उसकी हत्या के आरोप में जेल जाने से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। बच्चों के लालन पालन की जिम्मेदारी अब मृतका की सास पर आ गई है। मासूम बच्चों को ठीक से पता भी नहीं है कि घर में इतनी बड़ी घटना हो गई है। वह घर में लगी भीड़ व पुलिस को देखकर हैरान हैं।
पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले सचिन की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। सचिन के तीन पुत्र हैं, जिसमें सबसे बड़े हर्षित की उम्र छह वर्ष है। उससे छोटे शुभम की चार व सबसे छोटे वंश की उम्र मात्र दो वर्ष है। लक्ष्मी की मौत व सचिन के जेल जाने से दोनों अनाथ हो गए हैं। घर में केवल सचिन की मां ही बची है। उनकी जिम्मेदारी अब सचिन की मां पर आ गई है।

हत्या की वजह पूछने पर आरोपी साधी चुप्पी
पत्नी की हत्या करने का सचिन को कोई अफसोस नहीं है। पुलिस हिरासत में उसके चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नही दिखाई दिया। उसने पत्नी की हत्या क्यों की इस संबंध में पूछे जाने पर उसने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

बिजनौर के नूरपुर के ग्राम गोपालपुर में पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद जानकारी लेते ए

बिजनौर के नूरपुर के ग्राम गोपालपुर में पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद जानकारी लेते ए- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नूरपुर के ग्राम गोपालपुर की लक्ष्मी का फाइल फोटो।

बिजनौर के नूरपुर के ग्राम गोपालपुर की लक्ष्मी का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed