{"_id":"68c6b82bcbe964842e06854b","slug":"made-a-pledge-to-live-life-according-to-gita-meerut-news-c-14-1-mrt1002-975605-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता के अनुरूप जीवन जीने का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता के अनुरूप जीवन जीने का संकल्प दिलाया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गौरांग परिवार की ओर से जगदीश मंडप में रविवार शाम श्रीमद्भागवत गीता से आनंद प्राप्ति कार्यक्रम हुआ। इसमें गीता के अनुरूप जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। भक्त भागवती और गौरांग परिवार के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर एचजी डॉ. वृंदावन चंद्र दास ने गीता के शाश्वत उपदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गीता के कर्तव्य, भक्ति और आत्मबोध के मार्ग को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। प्रोफेसर डॉ. वृंदावन चंद्र दास ने कहा कि भगवत गीता जीवन में सभी मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में गीता के संदेशों को आत्मसात किया गया। उन्होंने दैनिक जीवन में गीता के नियमों को लागू करने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तोगी, अध्यक्ष नवीन मंडी मेरठ मनोज गुप्ता, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।