फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Madam...the power outage took away my peace, blew my sleep

मैडम...बिजली कटौती ने छीन लिया चैन, उड़ा दी नींद

Thu, 12 Jun 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Madam...the power outage took away my peace, blew my sleep
मेरठ..कंवलजीत..बिजली की समस्या को लेकर ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन करते कोंग्रेसी....संवाद
मेरठ। मैडम...भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी है। बिजली अफसर एसी में हैं और लोग रात में भी सड़कों पर भटक रहे हैं। बिजली की व्यवस्था को हर हाल में सुधारा जाए। पानी का भी संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली संकट से परेशान लोगों और कांग्रेसियों ने पीवीएनएल की एमडी ईशा दुहन के सामने यह समस्या उठाई। बिजली कटौती के विरोध में ऊर्जा भवन को घेरकर रोष जताया गया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के साथ कार्यकर्ता जुलूस के रूप में ऊर्जा भवन पहुंचे। कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एमडी कार्यालय पर जाने वाले गेट को बंद कर दिया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता एमडी से मिलने के लिए अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस से भी काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में एमडी ने कांग्रेसियों को कार्यालय में बुलाकर वार्ता की।
विज्ञापन

रंजन शर्मा ने कहा कि आए दिन बिजली के तार टूट रहे हैं। गर्मी शुरू होने से पहले न तो बिजली की पुरानी लाइनें ही बदली गई और न सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा कि लो वॉल्टेज भी बड़ी समस्या है। शहर की जनता को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। बिजली न होने के कारण लोगों को अंधेरे में सड़कों पर रात गुजारनी पड़ रही है। बुजुर्ग और बीमार लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने माधवपुरम बिजलीघर पर जेई की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सड़कों पर लगे बिजली के खंभों पर प्लास्टिक कोटिंग की जानी चाहिए ताकि करंट लगने की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। हर बिजलीघर पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, जहां जनता अपनी शिकायत दर्ज कर सके और उन्हें एक रसीद संख्या भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, हरिकिशन आंबेडकर , सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, अनिल अरोड़ा, कमल जायसवाल, संजीव जायसवाल, केडी शर्मा, नरेश चौधरी,विनोद सोनकर, रोहित पाराशर, सलीमुद्दीन शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed