फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maangon ko lekar teejee too karmiyon ne kiya oorja bhavan ka gheraav

मांगों को लेकर टीजी टू कर्मियों ने किया ऊर्जा भवन का घेराव

Tue, 02 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
maangon ko lekar teejee too karmiyon ne kiya oorja bhavan ka gheraav
मांगों को लेकर टीजी टू कर्मियों ने किया ऊर्जा भवन का घेराव
विज्ञापन

- 8 मार्च को यूपीपीसीएमल मुख्यालय के घेराव का एलान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मांगों को लेकर राज्य विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने साकेत स्थित पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के मुख्यालय ऊर्जा भवन का घेराव कर धरना दिया। पश्चिमांचल के सभी 14 जनपदों में कार्यरत टीजी-टू कर्मियों ने बड़ी संख्या में धरना देकर पावर कारपोरेशन प्रबंधन को न केवल चेताया बल्कि मांगे नहीं मानने पर आगामी 8 मार्च को यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड) के लखनऊ मुख्यालय शक्ति भवन के घेराव का भी एलान किया।

राज्य विद्युत परिषद् प्राविधिक कर्मचारी संघ पिछले कई महीने से वेतन विसंगति और तकनीशियन का नाम बेसिक अवर अभियंता या सहायक अवर अभियंता आदि करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। पिछले एक महीने से चल रहे आंदोलन के चौथे चरण में सोमवार को पीवीवीएनएल के सभी टीजी-टू कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया। पश्चिमांचल अध्यक्ष विपुल कांबोज ने कहा कि संघ आंदोलन की बजाय शांतिपूवर्क द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान का पक्षधर है। लेकिन प्रबंधन के अड़ियल रवैये के चलते आंदोलन करना पड़ रहा है। जनपद अध्यक्ष सुमित पाल और जिला सचिव कपिल देव गौतम ने कहा कि अगर प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता छोड़कर संवर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो अगले चरणों में आंदोलन और ज्यादा तीव्र होगा। इस मौके पर बृजेश त्रिपाठी, कवितेंद्र, अभिमन्यु कुमार, प्रमोद जोशी, रामनारायण, अंकित मिश्रा, अरुण नागर, सतपाल, लोकेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed