फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maal gadi bins derailed in Bijnor, and many trains canceled

बिजनौर: पटरी से उतरे मालगाड़ी के पांच डिब्बे, ये ट्रेनें हुई प्रभावित

Mon, 15 Apr 2019 09:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Maal gadi bins derailed in Bijnor, and many trains canceled
पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में बालावाली रेलवे स्टेशन के निकट अनाज ले जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे उतरने के बाद रेलवे ने आनन-फानन में अप और डाउन लाइन का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया। सोमवार शाम हुई घटना से डाउन दिशा की ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


पंजाब से गेहूं लेकर मुरादाबाद दिशा की ओर जा रही मालगाड़ी बालावाली रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक से उतर गई। मालगाड़ी के पांच कोच पटरी से उतर गए। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने नजीबाबाद और मुरादाबाद कंट्रोल को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एडीईएन एके सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ केएल वर्मा, कैरिज एंड वैगन प्रभारी शीशपाल सहित रेल कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मालगाड़ी पटरी से उतरने से रेलवे ट्रैक, कंक्रीट स्लीपरों को भी नुकसान पहुंचा है। मालगाड़ी के कोच उठाने के लिए मुरादाबाद से रिलीफ ट्रेन बुलाई गई है।
विज्ञापन


बालावाली रेलवे स्टेशन से नजीबाबाद दिशा में चलते ही मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के बाद अप लाइन पर आ रही हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को करीब 20 मिनट तक रुकना पड़ा। करीब 5:45 बजे हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के बाद से डाउन लाइन का यातायात पूरी तरह बाधित है। रेलवे डाउन लाइन की बाधित ट्रेनों को वन-वे करते हुए अप लाइन से डाउन लाइन की ट्रेनें निकालने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन प्रभावित
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से हरिद्वार से इलाहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन रायसी स्टेशन पर रोक दी गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रन थ्रू ट्रेनों और मालगाड़ी के भी प्रभावित होने की सूचना है। रेलवे विभाग के अनुसार डाउन लाइन के देर रात तक ठीक होने की संभावना है।

घटना के कारणों की जांच में जुटे अधिकारी
रेलवे ट्रैक पर तकनीकी गड़बड़ी से हादसा हुआ या फिर मालगाड़ी के डिब्बों में कुछ कमी थी। तकनीकी और रेलपथ विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed