फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ma kali murti will big on six navratra

छठे नवरात्र पर बड़ा आकार लेती है मां काली की मूर्ति

Fri, 16 Apr 2021 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ma kali murti will big on six navratra
छठे नवरात्र पर बड़ा आकार लेती है मां काली की मूर्ति
विज्ञापन

मेरठ। सदर स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना है। करीब 400 वर्ष पुराने मंदिर को लेकर मान्यता है कि छठे नवरात्र में मां काली की रूप अन्य दिनों के मुकाबले बड़ा हो जाता है। मां का यह स्वरूप नवमी तक रहता है। सच्चे मन से जो मुराद मांगी जाती है, वह यहां पूरी होती है। प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालु चुनरी, श्रृंगार का सामान, नारियल चढ़ाने और दीपक जलाने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में मनोकामना के लिए धागा बांधा जाता है।
मंदिर के मुख्य पुजारी सोनकेत बैनर्जी ने बताया कि बताया जाता है कि यहां पहले श्मशान था और लोग मन्नत मांगते थे। धीरे धीरे यहां पूजा अर्चना होने लगी। बाद में यहां पर मां काली की मूर्ति की विधि विधान से पूजा आरंभ की और मंदिर की स्थापना की गई।
विज्ञापन

कोई खाली हाथ नहीं लौटता
- प्रत्येक शनिवार के अलावा नवरात्र में यहां श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि मां के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता। - ऋषि गुप्ता, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आस्था से भरती है झोली
- मां की पूजा-अर्चना से ही समस्या दूर हो जाती है। सदर बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग मंदिर में दर्शन करने जरूर आते हैं। - गोल्डी, श्रद्धालु
---
मंदिर में मिलती है मन की शांति
- मां काली की पूजा से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। देवी मंदिर में प्रवेश करते ही मन को शांति मिलती है। - वंशिका, श्रद्धालु
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed