फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MA Hindi topper honored

एमए हिंदी की टॉपर को किया सम्मानित

Thu, 11 Mar 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
MA Hindi topper honored
एमए हिंदी की टॉपर को किया सम्मानित
विज्ञापन

सरधना। संत जोजफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज और चकबंदी स्थित शांति देवी हाई स्कूल में मंगलवार को एमए हिंदी में यूनिवर्सिटी टॉप करने वाली छात्रा रेखा के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चकबंदी गांव निवासी रेखा मध्यम परिवार से है। पिता धर्मबीर की 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वर्ष 2011 में रेखा ने 74 फीसदी अंकों के साथ शांति देवी हाईस्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की। 12वीं के बाद संत जोजफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एमए तक की पढ़ाई की। उसने एमए हिंदी में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉप की। मंगलवार को मोदीपुरम स्थित विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से रेखा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को चकबंदी स्थित शांति देवी हाई स्कूल में आयोजित समारोह में रेखा को सम्मानित किया गया। रेखा ने कहा कि विद्यार्थी कितने भी बडे़ पद पर पहुंच जाए उसे अपने परिजन, समाज व गुरुजनों को नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत जोजफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना व प्रोफेसर डॉ. महेश पालीवाल ने रेखा का सम्मान किया। रेखा ने शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। बताया कि नेट या पीएचडी कर प्रोफेसर बनने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में चकबंदी हाईस्कूल के प्रधानाचार्य हवलदार, प्रबंधक सीमा, ज्योति, आकाश, नंदनी, रण सिंह, सुरेंद्र, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed