{"_id":"604a7aa88ebc3e8d1772258f","slug":"lucknow-contractor-also-pulled-over-overbridge-repair-meerut-news-mrt529504861","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के ठेकेदार ने भी ओवरब्रिज मरम्मत से खींचे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के ठेकेदार ने भी ओवरब्रिज मरम्मत से खींचे हाथ
विज्ञापन

मेरठ। मलियाना रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत न होने से समस्या बढ़ती जा रही है। तीन बार टेंडर होने के बाद कोई नतीजा नहीं निकल पाया। लखनऊ के ठेकेदार से बात की गई, लेकिन उसने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। सरकारी दरें कम होने से कोई कार्य करने को तैयार नहीं है। विभाग ने इसकी मरम्मत का 36 लाख का बजट बनाया था।
अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार सरकारी दर से अधिक की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई में फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट सहित अन्य कार्य करना संभव नहीं है। इसके चलते कोई भी ठेकेदार कार्य करने को तैयार नहीं है। इससे विभाग के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। वर्षों पुराने इस फ्लाईओवर की मरम्मत सबसे जरूरी हो गई है। यहां एक्सपेंशन ज्वाइंट और बेयरिंग में ग्रीस होना जरूरी है। यहां 14 एक्सपेंशन ज्वाइंट है। यहां कार्य शुरू होगा तो लगभग 15 दिनों तक फ्लाईओवर बंद करना होगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव भारद्वाज ने बताया कि दरें कम होने के कारण यह परेशानी आ रही है।