फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loving couple in court parents protest

प्रेमी युगल को कचहरी में परिजनों ने उठाया

Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
loving couple in court parents protest
प्रेमी युगल को कचहरी में परिजनों ने उठाया, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। कचहरी में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी-युगल को परिवार के लोगों ने उठाया तो कचहरी में हंगामा हो गया। सिविल लाइन और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, परिवार वाले दोनों को पकड़कर परतापुर थाने में ले गए। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
परतापुर थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि प्रेमी युगल दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। शुक्रवार प्रेमी युगल कचहरी में कोर्ट मैरिज करने के लिये पहुंच गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी लगते किशोरी के परिजन कचहरी में पहुंच गए। दोनों को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने चाकू निकालकर खुद को मारने की धमकी देने लगा। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि सिविल लाइन और परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले को निपटाने में लग गई और परिजन दोनों को लेकरे परतापुर थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले दोनों से बातचीत की। लड़की नाबालिग है। इसके चलते पुलिस ने प्रेमी युगल के एक नहीं सुनी। युवक को हवालात में बंद किया और किशोरी परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी के कोर्ट में बयान होंगे। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि परतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed