फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lover, rape, girlfriend approached the SSP office - now wants to marry

प्यार फिर दुष्कर्म... अब SSP दफ्तर पहुंचकर प्रेमिका ने कहा- अब शादी करना चाहती हूं

Fri, 18 Aug 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 18 Aug 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
lover, rape, girlfriend approached the SSP office - now wants to marry
रेप पीड़िता

जिस युवती ने अपने प्रेमी पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, वह बृहस्पतिवार को उसी प्रेमी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। आरोपी युवक के साथ रेप पीड़िता को देखकर एसएसपी भी आश्चर्य में पड़ गईं। पीड़िता ने माफी मांगते हुए कहा कि वह अब केस खत्म कराना चाहती है और आरोपी पर कोई कार्रवाई भी नहीं चाहती।

विज्ञापन


युवती टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसने आरोप लगाया था कि उसकी दोस्ती ट्रेन में मऊ निवासी 19 वर्षीष युवक से हुई। युवक दूसरे समुदाय का है और मेरठ में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

अब शादी करना चाहती हूं

lover, rape, girlfriend approached the SSP office - now wants to marry
प्रेमी युगल

पीड़िता ने नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी को थाने भी ले आयी थी। लेकिन युवती ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। पुलिस ने आरोपी को सुपुर्दगी में छोड़ दिया था।

अब शादी करना चाहती हूं
बृहस्पतिवार को युवती अपने प्रेमी को लेकर एसएसपी से मिली। कहा कि मैं अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हूं। यदि यह जेल चला गया तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने युवती के परिजनों से मोबाइल फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज है। पुलिस बयान भी दर्ज करा चुकी है। ऐसे में पुलिस समझौता नहीं करा सकती। एसएसपी ने दोनों के परिजनों को बुलवाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed