फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love on social media: Married woman, who was with her lover for two days, broke her nine-year marriage

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार: दो दिन प्रेमी संग रही विवाहिता ने नौ साल की शादी तोड़ी, पति संग जाने से किया इनकार

Mon, 02 Oct 2023 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

 प्रेमी के साथ रह रही मवाना की शादीशुदा महिला ने किए घंटो ड्रामा किया ।पहले खुद फोन कर पति को बुलाया। पत्नी के बुलाने पर पहुंचे पति ने जब  अपने साथ चलने को कहा तो पत्नी ने साफ इनकार कर दिया। मौके पर पहंचे महिला के मायके वालों ने घंटो उसे  समझाया और अपने  साथ घर ले गए।

विज्ञापन
Love on social media: Married woman, who was with her lover for two days, broke her nine-year marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना में एक महिला ने घंटों ड्रामा किया। यही नहीं महिला दो दिन से प्रेमी के साथ रही रही थी कि उसने दो दिन बाद ही अपनी नौ साल की शादी को ठुकरा दिया और पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल महिला को समझाबुझाकर परिजनों के साथ भेजा गया।

विज्ञापन

 

 जानकाारी के अनुसार रुस्तमपुर थाना कटघर मुरादाबाद निवासी महिला का बहसूमा निवासी समसपुर के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से बात चीत शुरू हुईं, खूब बातें होने पर दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया जिसकी भनक महिला के पति को बिलकुल नहीं थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से प्रेमी के साथ रह रही थी विवाहिता
पूछताछ में सामने आया कि ससुराल से दो दिन पहले प्रेमी के पास आई और उसके घर में ही रह रही थी। महिला के पति व ससुराल वालों को इस बात की जानकारी नहीं थी। जब एक दिन महिला की तबीयत खराब हुई तो प्रेमी ने उसे इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

 महिला ने अस्पताल से अपने पति को मैसेज कर दिया। खबर मिलते ही पति मवाना पहुंचा और पत्नी को अपने साथ घर लौटने को कहा तो पत्नी से साथ जाने से  मना कर दिया और शादी तोड़ने की जिद पर अड़ गई। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। 

बहुत समझाने पर भी महिला ने किसी की एक न सुनी। शादी के नौ साल बाद भी महिला पति के साथ खुश नही थी। मामला इतना बढ़ गया की  पुलिस तक जा पहुंचा। घंटों चले तमाशे व सबके दबाव के  बाद महिला मायके वालों के साथ जाने के लिए तैयार हुई। पुलिस ने महिला को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed