फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love Jihad: I will end my life if left together

लव जिहाद : साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा

Mon, 08 Jun 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Love Jihad: I will end my life if left together
लव जिहाद : साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ निवासी कानून की छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोपी वसीम धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। धमकी दे रहा था कि साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा। वसीम ने छात्रा की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल भेज दिया गया।
एएसपी किठौर रामानंद कुशवाहा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी वसीम अहमद पुत्र मोमिन निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली है। वसीम शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। हापुड़ निवासी लॉ की छात्रा ने वसीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि वसीम ने साजिश के तहत अपनी पहचान छिपा ली थी। फेसबुक पर उसकी आईडी दिनेश रावत के नाम से मिली। यही नहीं उसने दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट के नाम से फर्जी आधार कार्ड और अन्य कागजात भी बनवा लिए। इन्हीं फर्जी कागजों के आधार पर वह नौचंदी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ रहा। दसवीं पास तथाकथित दिनेश अपने आपको पत्रकार भी बताता था।
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार करीब दो साल पहले उसने हापुड़ निवासी एक युवती को बहला फुसलाकर झांसे में लिया था। युवती को भी वह अपना नाम दिनेश रावत बताता रहा। कुछ समय पहले आरोपी ने छात्रा की वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी देहात से की थी। मुंडाली एसओ रवि चन्द्रवाल ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि दिनेश रावत असल में वसीम अहमद है। जिसके बाद पीड़िता की तरफ से आरोपी वसीम के खिलाफ आईटी एक्ट और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए। आरोपी से पास असली और नकली आधार कार्ड, डीएल और अन्य कागजात बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में मिले अश्लील फोटो
एएसपी किठौर ने बताया कि वसीम के मोबाइल फोन से अश्लील फोटो मिले हैं। आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाने के अलावा फोटो खींचे थे। जिन्हें दूसरे नंबरों पर भेजा था। मोबाइल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। वसीम ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब चार साल पहले शास्त्री नगर नई सड़क से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। वह 10वीं पास है। लेकिन फर्जी कागजों से अस्पताल में नौकरी करता रहा।

फंडिंग की भी शिकायत
एएसपी के अनुसार वसीम की यह भी शिकायत की गई थी कि एक संगठन से इसे पैसा फंडिंग होता है। जिससे अन्य लोग भी जुड़े हैं। हालांकि जांच में अभी तक फंडिंग की बात सामने नहीं आई है। आरोपी युवती को परेशान कर रहा था कि यदि इस मामले में शिकायत की या किसी के सामने मुंह खोला तो वह उसे मार डालेगा। आरोपी युवती को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने युवती की हत्या की प्लानिंग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed