फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love for books is necessary to fulfill dreams: Prof. Sangeeta Shukla

सपनों को पूरा करने के लिए किताबों से प्रेम जरुरी: प्रो. संगीता शुक्ला

Tue, 11 Mar 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Love for books is necessary to fulfill dreams: Prof. Sangeeta Shukla
मेरठ------डीएन ​डिर्गी कॉलेज में युवा महोत्सव मे लगे स्टोलो को देखती कुल पति  संगीता शुक्ला ---
- डीएन कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव की हुई शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीएन कॉलेज में एनईपी के अंतर्गत दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रबंध समिति अध्यक्ष महेश गुप्ता, अतिरिक्त मंत्री संजीवेश्वर त्यागी और प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की।
प्रो. एमके यादव ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति के पूर्व सचिव सेठ दयानंद गुप्ता की प्रेरणा से देव प्रिया ग्रुप के संजीव गुप्ता और महेंद्र गुप्ता परिवार द्वारा दो-दो करोड़ की लागत से देव प्रिया भवन एवं भौतिक विज्ञान विभाग का निर्माण कराया गया। प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की उपलब्धियों के बारे में बताया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि सबको सपने देखने चाहिए इसके लिए पढ़ाई अति आवश्यक है। हमें किताबें पढ़नी चाहिए। तकनीक का लाभ शैक्षिक क्रियाकलापों में शोध में अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना महाविद्यालय अपने शिक्षक एवं अपने राष्ट्र पर हमें अवश्य गर्व करना चाहिए। प्रबंध समिति के अतिरिक्त मंत्री संजीवेश्वर त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों से मोहामन
कार्यक्रम के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कुलपति ने देव प्रिया भवन में रंगोली, कोलाज और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कुलपति ने रंगोली कोलाज और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की काफी प्रशंसा की। रंगोली एवं कॉलेज में छात्रों ने पर्यावरण एवं महिला सशक्तीकरण आदि विषय पर अपना हुनर दिखाया। कुलपति ने इसके साथ ही देव नवग्रह वाटिका का भी शुभारंभ किया। कुलपति ने फूड स्टॉल का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रो. हिमांशु अग्रवाल, प्रो. रुचि गोयल, प्रो. सतीश गुप्ता, डॉ. पृथ्वीराज, डॉ. विश्रुत चौधरी ,डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. एसके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed