फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Losing candidates demanded re-counting

हारे प्रत्याशियों ने की दोबारा मतगणना की मांग

Wed, 05 May 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Losing candidates demanded re-counting
हारे प्रत्याशियों ने की दोबारा मतगणना की मांग
विज्ञापन

- सरधना ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी से प्रत्याशी हीं नहीं कर्मचारी भी दिखे नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। निर्वाचन अधिकारी से नाराज हारे प्रत्याशियों ने दोबारा मतगणना की मांग की है। उन्होंने अपनी हार का ठींकरा सीधे निर्वाचन अधिकारी के सिर फोड़ा है।
नंगला ऑर्डर से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सीताराम ने बताया कि उन्हें अलग-अलग बूथ पर जितनी वोट मिली, वह मतगणना सूची से मेल नहीं खा रही हैं। मतगणना की जो सूची है, उसमें गड़बड़ी हुई है। उसकी दोबारा से जांच व उनके बूथों की रिकाउंटिंग कराए जाने की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की हैं।
अकलपुरा से क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र पुत्र मूलचंद का कहना है कि मतगणना के दौरान उन्हें जो मत बताए गए उसके अनुसार परिणाम घोषित नहीं किया गया है। जिला पंचायत के वार्ड दस से भाजपा प्रत्याशी व बसपा प्रत्याशी अश्वनी के बीच भी वोटों की गिनती को लेकर देर रात तक हंगामा होता रहा। जिसमें दोनो पक्षों ने निर्वाचन अधिकारी पर गड़बड़ी कराने व मतगणना पूरी होने से पूर्व ही मतगणना स्थल से घंटों तक नदारद रहने का आरोप लगाया। शाम पांच बजे से पूर्व ही मतगणना पूरी होने के बाद रात्रि करीब साढे़ बारह बजे के बाद जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम घोषित किया। कुछ अन्य प्रत्याशियों की शिकायत भी निर्वाचन अधिकारी को मिली है। उधर वार्ड 13 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सपना हुड्डा ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कुछ बूथों पर दोबारा मतगणना कराने की मांग की हैं।
विज्ञापन

पारदर्शिता से संपन्न हुआ चुनाव
चुनाव पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया है, सोमवार शाम के समय वह कुछ देर के लिए फ्रेस होने के लिए गए थे। जिस कारण कुछ प्रत्याशियों में गलत फहमी हो गई थी। बाद में मतगणना स्थल पहुंचकर चुनाव परिणाम घोषित किए और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। - कुमार अरविंद निर्वाचन अधिकारी सरधना ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed