फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Ram's wedding procession started with grand tableaux, devotees rejoiced.

Meerut News: रामहि देखि बरात जुड़ानी, प्रीति कि रीति न जाति बखानी....

Wed, 24 Sep 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Lord Ram's wedding procession started with grand tableaux, devotees rejoiced.
मेरठ..कंवलजीत..भैंसाली मैदान स्थित छावनी रामलीला से निकली राम बरात में शामिल सुन्दर झांकी......
- भव्य झांकियों के साथ निकली श्रीराम की बरात, झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

- अयोध्यापुरी भैसाली मैदान से शुरू हुई यात्रा का कई जगह पर हुआ स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रामहि देखि बरात जुड़ानी, प्रीति कि रीति न जाति बखानी, नृप समीप सोहहिं सुत चारी, जनु धन धरमादिक तनुधारी...। इस चौपाई और भजनोें के साथ श्रीराम की भव्य बरात सदर स्थित अयोध्यापुरी भैसाली मैदान से निकाली गई। इस चौपाई का भावार्थ है-जब बरात ने श्रीराम को देखा तो जैसे व्याकुल मन को शीतलता मिल गई हो। राम प्रेम की प्रीति और रीति का शब्दों में बखान करना संभव नहीं है। राजा दशरथ के पास चारों पुत्र भी शोभायमान हो रहे हैं...।
राम बरात में बैंडबाजों के साथ झांकियों ने भी मन मोहा। कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश मोहन गुप्ता और डॉ. मयंक अग्रवाल रहे। यात्रा में गणेश जी के पीछे लड्डू गोपाल की झांकी आकर्षक रही। यात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसका उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। गीत संगीत की स्वर लहरियों के बीच भीमाशंकर की झांकी सजी। महाकाली का अखाड़े ने सभी को रोमांचित किया। आगरा के सुधीर बैंड ने अपनी अनूठी प्रस्तुति दी। यात्रा में मां लक्ष्मी, राधा कृष्ण और महारास का डोला, रामलला और खाटू श्याम बाबा की झांकी को भी शामिल किया गया। बारात के मुख्य संयोजक अभय श्रीवास्तव, श्याम कुमार वर्मा, रूपेश श्रीवास्तव, अतुल गर्ग, रवि श्रीवास्तव, अंकुर अग्रवाल, रोहित गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

शिव परिवार के सामने जुगल किशोर ने दी शहनाई की प्रस्तुति
यात्रा में शिव परिवार के डोले के के साथ मवाना के ताज बैंड और शहनाई जुगल किशोर ने प्रस्तुति दी। दुर्गा माता के डोले पर यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा की गई। यात्रा सदर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सफेद घोड़ों पर सवार नजर आए। सदर के विभिन्न मोहल्लों में आरती और पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में छह बैंड और 28 झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में संस्था के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बरात में पूजन नंदकिशोर शर्मा और हरीश चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पूजन पिंकी गुप्ता, सूरज गुप्ता, मुदित बंसल, अनुज अग्रवाल ने किया। दीप प्रज्ज्वलन शिवम मित्तल, गौरव मंगा, संजीव बंसल, रचित बंसल ने किया। माल्यार्पण का सौभाग्य दीपक सिंघल, हर्षित गुप्ता को मिला। प्रथम तिलक प्रेम सागर भारद्वाज और आरतीकर्ता अनिल शर्मा, मधुरिमा शर्मा रहीं। इस अवसर पर अनिल जैन, विवेक रस्तौगी, पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल विज्जी, नितिन कंसल, आशीष बंसल, देवेंद्र गोयल, अंकित गुप्ता, पारस गोयल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed