फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Parshuram's Shaurya Yatras took place in the city

शहर में निकलीं भगवान परशुराम की शौर्य यात्राएं

Thu, 01 May 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's Shaurya Yatras took place in the city
इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह
मेरठ। परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में विभिन्न स्थानों से परशुराम शौर्य यात्राएं निकाली गईं। सीसीएस यूनिवर्सिटी से शुरू हुई यात्रा में गढ़ रोड, किला परीक्षितगढ़, खरखौदा, परतापुर से आईं यात्राएं भी शामिल हुईं। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर नौचंदी स्थित दशावतार भगवान परशुराम मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। शहर के सभी मंदिरों में भंडारे हुए।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार और समस्त समाज के सहयोग से निकली यात्रा में 11 डीजे, पांच बैंड, परशुराम जी का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य संयोजक पंडित अरविंद शर्मा, पंडित तरुण शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, अनुज कौशिक ने भगवान का आशीर्वाद लिया। पंडित तरुण शर्मा, प्रशांत भारद्वाज एवं अनुज कौशिक ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, पंडित सुनील भराला, आशु शर्मा, सत्यवीर त्यागी, प्रदीप त्यागी, माया प्रकाश, कमल दत्त शर्मा रहे।
विज्ञापन

गांधी आश्रम दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ। स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने विग्रह और शनि प्रतिमा स्थापित की। इस अवसर पर भंडारा भी हुआ। कार्यक्रम में सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मनोज अग्रवाल, मधुमय शर्मा, जितेंद्र मणि, कन्हैया शर्मा, विवेक गौड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दिगंबर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व मनाया
मेरठ। थापरनगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व मनाया गया। भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इस अवसर गन्ने का रस वितरित किया गया। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभ नाथ भगवान ने एक वर्ष तक उपवास करने के बाद अहिंसा और धर्म का प्रचार करते हुए हस्तिनापुर पहुंचे थे। यहां पर राजा श्रेयांश ने भगवान को गन्ने का रस देकर उपवास पारणा कराया। सायंकाल मंदिर में आरती हुई। वहीं, बाबा औघड़नाथ मंदिर में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों के दर्शन किए। अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर में सुंदर फूल बंगला सजाया गया। ठाकुर जी आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
-अक्षय तृतीय पर हुआ रुद्राभिषेक
- अनाज मंडी में युवा समाज संगठन की ओर से अक्षय तृतीया पर रुद्राभिषेक, हवन और भंडारा किया गया। इस अवसर पर अजय शर्मा, जितेंद्र गौतम, राजीव नरहरि, पुनीत शर्मा, कुलदीप शर्मा, संजय त्रिपाठी, रंजन शर्मा रहे। श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर सांई मंदिर हजारी की प्याऊ पर मंत्रोच्चारण हुआ। परशुराम भगवान की मूर्ति का पूजन अनिल गोयल ने किया। अरविंद शर्मा ने तिलक और माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शोभा त्यागी, अनिल गोयल, पंडित मुकेश शर्मा, आकाश उपाध्याय रहे।

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

इकरार अहमद.....गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धार्मिक गाती मह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed