फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Parshuram's procession was welcomed with a shower of flowers

भगवान परशुराम की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Wed, 30 Apr 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's procession was welcomed with a shower of flowers
सरधना। नगर में परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
सरधना। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नगर में प्राचीन शिव मंदिर त्यागियान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बंगलामुखी शिव मंदिर स्वामियान से भगवान परशुराम की चल प्रतिमा ढोल नगाड़ों के साथ प्राचीन शिव मंदिर त्यागियान में लाई गई। वहां से रथयात्रा शुरू हुई। विधायक अतुल प्रधान में फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम विश्व नायक और एक संघर्षशील अवतार थे। विष्णु के छठे अवतार के रूप में उन्होंने विश्व को अन्याय के विरुद्ध लड़ने का मार्ग दिया तथा संस्कारों की पाठशाला दी। यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी तथा चल प्रतिमा को लेकर सैकड़ों श्रद्धालु ढोल और डीजे के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे। कई स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जलपान एवं पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मालियान देवीगंज रामतलैया, खेवान, अशोक की लाट, कबाड़ी बाजार, बिनौली अड्डा, देवी मंदिर, पुलिस चौकी, भटवाड़ा होती हुई वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में समाजसेवी शरद त्यागी, सभासद शानू जैन, दीपक शर्मा, प्रिंस त्यागी, संजीव शर्मा, अर्जुन राणा, हितेश शर्मा, विनोद जैन, आलोक जैन, उमा त्यागी, रविंद्र सिंह, सूर्य देव त्यागी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ईकडी में भी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली। भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सौरव त्यागी, गौरव त्यागी, नीरज शर्मा, अनुज त्यागी, हिमांशु त्यागी, हर्ष शर्मा, अमर त्यागी, विक्की त्यागी, शिवा त्यागी, अश्वनी त्यागी, विकास त्यागी, अतुल त्यागी, भुल्लन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed