फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lord Krishna's Chhath celebrated

भगवान कृष्ण की मनाई छठी

Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's Chhath celebrated
भारत विकास परिषद योग शाखा ने भगवान कृष्ण की छठी महोत्सव मनाई गई।
मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा ने मंगलवार को भगवान कृष्ण की छठी महोत्सव धूमधाम से मंदिर परिसर में मनाया। जिसमें डॉ. सुबोध गर्ग के अतिरिक्त प्रांतीय गतिविधियां संयोजक मुकेश गुप्ता, प्रांतीय मार्गदर्शन अशोक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश चंद, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी राधेश्याम गुप्ता, कुमुद गुप्ता, कैलाश गोयल, विकास गुप्ता व रमन कंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोसेवा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं , बल्कि करुणा का प्रतीक
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने मंगलवार को गोसेवा का कार्यक्रम आयोजित किया। शाखा कोषाध्यक्ष ममता गोयल व शाखा सदस्य शारदा पंवार उपस्थित रहीं। गोसेवा का कार्य शारदा पंवार के सौजन्य से संपन्न हुआ। परिषद की ओर से कहा गया कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह समाज को करुणा, सहयोग और संरक्षण की प्रेरणा भी देती है।
विज्ञापन


मासिक सभा का किया आयोजन
मेरठ। ऑलमाइटीज लेडीज क्लब ने मंगलवार को आईएमए हॉल में मासिक सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर मधु गुर्जर और मेरठ कॉलेज की प्रो. निशा मनीष उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में सोनिका, आशा, अलका शर्मा, मंजू, अमिता, तृप्ता, वंदना, अंजलि आदि ने सुंदर प्रस्तुति दी। संचालन मधु गुप्ता, अंशु सिंघल व कमलेश ने किया। सभा में अरुणा, मधु तापरिया, तारा, शालू, सुमन, प्राची, अंजु जैन आदि मौजूद रहीं।

नौवां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया
मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी, रुड़की रोड में मंगलवार को नौवां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गणपति की रथयात्रा निकाली गई। सभी ने पीले रंग की थीम के अनुसार साड़ियां पहनी। बुधवार को सुबह 8 बजे गणपति की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में सोनी त्यागी के साथ रेनू यादव, संगीता, अलका, आरती, अर्पणा, रेनू कंसल और सुधा आदि मौजूद रहीं।

मेरठ के साहित्यकार प्रदीप भट्ट को कादंबरी सम्मान से किया सम्मानित
मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आठ वर्षों से पहले पायदान पर काबिज इंदौर शहर के मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार में काव्य धारा प्रकाशन, हैदराबाद द्वारा रविवार को आयाेजित किया गया। जिसमें आठ एकल व दो साझा संकलन ‘किसलय’ और ‘मनीषा’ का लोकार्पण डॉ. राजीव शर्मा ने किया। डॉ. राजीव के अतिरिक्त नोएडा से आए मुख्य अतिथि विज्ञान व्रत, अहमदाबाद से डॉ. खामोश भागिया, सत्य प्रसन्न, मंजुला दूसी, केपी व गीता अग्रवाल हैदराबाद, मेरठ से वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप भट्ट और काव्य धारा की अध्यक्ष सुनीता आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान से पायल शर्मा व रश्मि शर्मा ने सरस्वती वंदना से किया। द्वितीय सत्र में देश के विभिन्न भागों से आए साहित्यकारों को अलंकरण प्रदान किए गए। मेरठ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप भट्ट को ‘कादंबरी’ सम्मान से सम्मानित किया गया।


तीसरे सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए कवियों व शायरों ने गीत व गजल प्रस्तुत की। प्रदीप भट्ट द्वारा गजल ‘अपनों ने अपनों को लूटा चलता है, इस तरह से रिश्ता रोज बदलता है’ सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed