फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loot of millions before the CM tour farmer beaten to death

सीएम दौरे से पहले लाखों की लूट, किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 24 Nov 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Nov 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Loot of millions before the CM tour farmer beaten to death
किसान की हत्या की जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। अंबेहटा के गांव भूरीबांस में हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर में घुसकर न केवल लाखों रुपये की लूट की, बल्कि किसान को बेरहमी से पीटकर मार डाला, जबकि परिवार के दूसरे सदस्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे से ठीक दो दिन पहले इतनी बड़ी घटना का जनपद में होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इसमें सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन की नाकामी सामने आई है।

विज्ञापन


पढ़ें : ट्रेन में युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, इमाम सहित 4 को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नेता सपा सरकार में प्रदेश में गुंडाराज होने का आरोप लगाते थे। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करने और अपराधमुक्त माहौल देने का वादा कर ही भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी थी। योगी आदित्यनाथ से सीएम बनते ही प्रदेश में कानून का राज कायम करने का वादा जनता से किया था। पिछले कुछ समय में प्रदेश भर में पुलिस ने एनकाउंटर का अभियान सा चलाया, जिसमें अनेक बदमाशों का खात्मा हुआ। जनपद में भी एनकाउंटर हुआ। उमके बाद से बदमाशों की सक्रियता कुछ कम हुई। मगर अब फिर से बदमाश सिर उठाने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 नवंबर को सहारनपुर पहुंच रहे हैं, जो गांधी पार्क में रैली करेंगे। उनके सहारनपुर आने से ठीक दो दिन पहले हथियारबंद बदमाशों ने अंबेहटा के गांव भूरीबांस में किसान गोवर्धन के घर में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। किसान ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे परिजनों के सामने ही बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि परिवार के ही दूसरे सदस्य सुबोध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश पूरे इत्मिनान के साथ खूनी खेल खेलकर गए और क्षेत्र की पुलिस चातर ओढ़े सोती रही। घटना के जरिये बदमाशों ने फिर से सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। घटना के बाद चंद दिन की शांति के बाद ही फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पुलिस के इकबाल को भी झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed