{"_id":"60cfa8468ebc3e356970f126","slug":"loot-ka-virodh-karne-par-goli-maari-meerut-news-mrt54370976","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ रोड पर लूट के विरोध में दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ रोड पर लूट के विरोध में दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारी
मेरठ। गढ़ रोड पर रविवार सरेशाम बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक दुकानदार सतीश कुमार को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित विजयनगर निवासी सतीश कुमार की रोड़ी बजरी की दुकान है। रविवार शाम को सतीश कुमार दुकान पर थे। बताया गया है कि रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचेे। उनकी यहां दुकान पर काम करने वाले युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान में लूटपाट करने का प्रयास किया। दुकानदार सतीश कुमार ने इसका विरोध किया तो उस पर फायरिंग कर दी गई। पैर में गोली लगने से सतीश कुमार घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बाद में पता चला कि घटनास्थल भावनपुर थाना क्षेत्र में है। इसके चलते बाद में भावनपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। भावनपुर इंस्पेक्टर का दावा कि बदमाशों ने लूट का प्रयास नहीं किया। इस मामले में सीओ सदर पूनम सिरोही ने बताया कि दो बदमाश बाइक पर आए थे। उन्होंने दुकानदार के पैर में गोली मारी है। जल्द ही आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।