{"_id":"5d659bf38ebc3e93a33418fa","slug":"loot-in-meerut-meerut-news-mrt4402791188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन जगह लूट, तमाशबीन बनी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन जगह लूट, तमाशबीन बनी पुलिस
विज्ञापन
मेरठ कंकरखेड़ा रोहटा रोड पर दिनदहाड़े लूट की जानकारी देते रि. सूबेदार।
- फोटो : MEERUT
मेरठ/कंकरखेड़ा। लुटेरों का शहर में आतंक है। मंगलवार को भी बदमाशों ने तीन जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस तमाशबीन बनी रही।
रोहटा रोड तेज विहार निवासी श्रीपाल सिंह सिरोही आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार हैं। वह मंगलवार को साइकिल से रोहटा रोड स्थित पीएनबी से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बन्नू मियां कॉलोनी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूट लिया। सूचना पर सीओ दौराला जितेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसका मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में दर्ज हुआ है।
वहीं, फलावदा निवासी फैसल डंपर चालक है। फैसल रिश्तेदार के घर शास्त्रीनगर से लौट रहा था। गढ़ रोड स्थित तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फैसल को गन प्वाइंट पर लेकर 15 हजार रुपये, एक घड़ी और एटीएम कार्ड लूट लिया। बाइक भी लूटने की कोशिश की। फैसल ने हिम्मत करते एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने फैसल के हाथ पर काटा भी, लेकिन उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि दो बदमाश लूटा हुआ सामान लेकर फरार हो गए। केस मेडिकल थाने में दर्ज हुआ है।
तीसरी वारदात परतापुर थानाक्षेत्र में एनएच-58 पर हुई। मुल्ताननगर टीपीनगर निवासी हरेंद्र सिंह दोपहर को गाजियाबाद से लौट रहे थे। वह गाजियाबाद स्थित एक बैंक में कर्मचारी है। परतापुर बाईपास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हरेंद्र से पर्स लूट लिया। पर्स में आठ हजार रुपये थे। इसकी शिकायत हरेंद्र ने परतापुर थाने में दी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लुटेरों को खुली छूट, तीसरी आंख में कैद लूट
मेरठ। पुलिस ने लुटेरों को खुली छूट दी है, जोकि तीसरी आंख में कैद है। चेकिंग प्वाइंटों पर दिन भर पुलिस नदारद रहती है। इसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हुई लूट की तीन वारदातों में पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी, जबकि एक वारदात में पीड़ित ने खुद ही लुटेरा पकड़कर पुलिस को सौंपा। रिटायर्ड सूबेदार से हुई लूट को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस ने कहा कि लुटेरों पर कोई मेहरबानी नहीं होगी। उनको पुलिस अपने तरीके से जवाब देगी।
कंकरखेड़ा में बढ़ा लूट का ग्राफ
कंकरखेड़ा में कई दिनों से लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। तीन दिन पूर्व शाक्युपरी में महिला से कुंडल लूटे गए थे। सोमवार दोपहर नंगलाताशी में महिला से बदमाशों ने चेन लूट का प्रयास किया था। दोनों वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पा रही है।