{"_id":"608c70ce8ebc3ed703064917","slug":"long-wating-lines-for-oxygen-meerut-news-mrt536638983","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना- आक्सीजन गैस गोदाम के मेन गेट तोडने की सुचना पर दौडी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना- आक्सीजन गैस गोदाम के मेन गेट तोडने की सुचना पर दौडी पुलिस
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए हंगामा, गोेदाम का गेट तोड़ने का प्रयास
मेरठ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते ऑक्सीजन गोदाम पर सिलिंडर के लिए सुबह से लेकर देर रात तक मारामारी मच रही है। शुक्रवार को पूठा रोड स्थित कृष्णा गैसेज गोदाम पर ऑक्सीजन न मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा करते हुए गोदाम का गेट तोड़ने का प्रयास किया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगोें को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। इसके बाद ऑक्सीजन का वितरण शुरू हो पाया। अन्य गोदामों पर भी ऐसे ही हालात रहे।
गोदाम पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी। कर्मचारियों का कहना था कि ऑक्सीजन है, लेकिन पहले सैन्य जवानों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद आम लोगों को दी जाएगी। इसके चलते कुछ देर बाद ही हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने कहा कि दो दिन पूर्व भी यहां ऐसे ही हालात रहे। आठ-आठ घंटे कतार में लगे रहे, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। उनसे कहा गया कि खाली सिलिंडर लाएंगे, तब मिलेगा। शुक्रवार को खाली सिलिंडर के लिए भी लोग भटकते रहे। इसी बीच, कुछ लोगों ने सूचना दी कि गोदाम पर भीड़ गेट तोड़ने का प्रयास कर रही है। यह पता चलने पर पुलिस टीम पहुंची और लोगों को बामुश्किल समझाया।
वहीं, उद्योगपुरम स्थित अग्रवाल गैसेज गोदाम पर भी शुक्रवार को लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद कई एंबुलेंस जैसे ही पहुंची और उनको सिलिंडर देने शुरू किए तो लोग उखड़ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने यहां भी लाठियां फटकार कर लोगों को नियंत्रित किया। मोहिददीनपुर गेझा मार्ग स्थित कंसल इंडस्ट्रीज गैसेज गोदाम का भी यही हाल रहा। सड़क के दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर तक कतार रहीं। गर्मी के बावजूद लोग अपनों की सांसें बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
--------
सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन गैस के लिए सहायता
जिले में ऑक्सीजन को लेकर चारों तरफ मारामारी मची हुई है। लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑक्सीजन की मांग बढ़ने से सोशल मीडिया पर भी मदद मांगी जा रही है, लेकिन हालात ये हो गए हैं कि चार प्लांट से भी आपूर्ति पूरी न होने पर मरीजों की जान पर बन आई है।