फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Long queue of Dalit-Muslim, slow pace of rest

Meerut News: दलित-मुस्लिम की लंबी कतार, बाकी की धीमी रफ्तार

Fri, 12 May 2023 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Long queue of Dalit-Muslim, slow pace of rest
मेरठ। दलित-मुस्लिम की लंबी कतार लगी और बाकी की धीमी रफ्तार रहीं। मतदान केंद्रों पर बने अलग-अलग बूथों में भी वोट प्रतिशत का बड़ा अंतर देखने को मिला। इससे राजनीति के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर भाजपा के सामने साइकिल चलीं तो कहीं हाथी भी चिंघाड़ा है। नगर निगम में 368 मतदान केंद्रों के 1087 बूथ पर मतदान हुआ है। बताया गया कि मुस्लिम और दलित का बिखराव भले रहा हो, लेकिन उन्होंने मतदान खूब किया है।
विज्ञापन

नगर निगम में महापौर और पार्षद के चुनाव में सिविल लाइन, शास्त्रीनगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा सहित कई जगह हिंदू आबादी में सुबह 7 बजे मतदाताओं में उत्साह नहीं था। कई जगह मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंचे। खासतौर पर महिला और युवाओं की संख्या मतदान केंद्रों पर कम दिखीं। सुबह 9 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ आनी शुरू हुई। मुस्लिम व दलित वाले बूथ में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी, जबकि अन्य बूथों की रफ्तार धीमी थी। सिविल लाइन, गंगानगर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोड पब्लिक स्कूल, कंकरखेड़ा और मोदीपुरम के कई बूथों में इक्का-दुक्का मतदाता पहुंचे। इन्हीं मतदान केंद्रों के कई बूथों पर अच्छा मतदान हुआ है। लोगों का कहना है कि दलित-मुस्लिम वाले बूथ पर संख्या ज्यादा दिखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed