फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Long life commentary decorated on brother's forehead

भाई के माथे पर सजाया लंबी उम्र का टीका

Tue, 17 Nov 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Long life commentary decorated on brother's forehead
मेरठ। शहर भर में भाई दूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी आयु के लिए टीका किया और गोला भेंट किया। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

घरों में विधि विधान से यमराज एवं उनकी बहन यमुना की कथा सुनी गई। बहनों ने भाई एवं भाभी की गोद भरने तक व्रत रखा। भाइयों को भोजन कराने के बाद बहनों ने भोजन किया। शहर में सुबह से ही खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। मुख्य रूप मिष्ठान, गोले और ड्राईफ्रूट की खरीददारी हुई। इसके चलते बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन

दोपहर में गार्डन में पहुंचे लोग
शहर के ज्यादार गार्डन में दोपहर से ही लोगों का आना जाना शुरू हो गया। यह क्रम शाम तक जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने पिकनिक मनाई और लंच किया। कंपनी गार्डन में काफी संख्या में लोग पहुंचे। कोरोना के चलते बंद किए गए छावनी क्षेत्र के कुछ गार्डन अभी खुले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में किया डिनर
काफी संख्या में लोगों ने रात्रि में परिवार के साथ होटलों में भोजन किया। लंबे समय बाद होटल में बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ पहुंचे। सेवन इलेविन के संचालक विपुल सिंघल ने बताया कि काफी संख्या में लोगों ने रेस्टोरेंट में टेबल बुक कराईं। कई परिवारों ने जन्मदिन की पार्टी की और शादी की सालगिरह आदि भी मनाई। मारवाड़ी भोज के संचालक अरविंद गुप्ता ने बताया कि आम दिनों के मुकाबले आज होटल में गेस्ट एंट्री काफी अधिक रही।

सिनेमा हॉल में देखी मूवी
लॉकडाउन के बाद मल्टीप्लेक्स में पहली बार नई मूवी लगी। इसके चलते लोगों ने मूवी का लुत्फ उठाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया। मनोज वाजपेयी की कॉमेडी मूवी 'सूरज पर मंगल भारी' को दर्शकों ने खासा पसंद किया। शॉप्रिक्स वेव के मैनेजर संजीव ने बताया कि अभी एक ही मूवी के आठ शो दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed