फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loksabha election:Kazi Rashid Masood son Shazad target BSP saying suitcase people gets ticket in BSP

काजी रशीद मसूद के बेटे शाजाद ने साधा निशाना कहा-‘बसपा में अटैची वाले को मिलता है टिकट’

Tue, 26 Feb 2019 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
loksabha election:Kazi Rashid Masood son Shazad target BSP saying suitcase people gets ticket in BSP
इमरान मसूद के साथ शाजान मसूद
इमरान मसूद के साथ आने पर शाजान मसूद ने बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब डेढ़ साल तक वह बसपा में रहे, लेकिन अब उनके सुर बसपा के खिलाफ हो गए हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने खुलकर बसपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वहां अटैची वाले को ही टिकट मिलता है, इसी वजह से सहारनपुर नगर निगम के चुनाव में बसपा हारी थी। 
विज्ञापन


सोमवार को अंबाला रोड पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के पुत्र शाजान मसूद ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर के चुनाव से पहले उन्हें बसपा नेता ही चुनाव लड़ाने की बात कहते थे, लेकिन ऐन वक्त पर अटैची बाबा को प्रत्याशी बना दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यदि अटैची वाले को प्रत्याशी नहीं बनाया जाता, तो नगर निगम चुनाव भाजपा नहीं जीतती। अब अटैची वाले फिर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इमरान मसूद के अलावा भाजपा को हराने में कोई प्रभावी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान भाई को चुनाव लड़ाएंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे। शाजान ने कहा कि टिकट किसी को दे देते, लेकिन उसका जनाधार होना चाहिए था। अटैची वाले को प्रशासन कह देगा कि फैक्टरी बंद कर दो, तो अटैची वाले मैदान छोड़कर चले जाएंगे।

उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में कहा कि हम फिलहाल कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं, इमरान मसूद को चुनाव लड़ाएंगे, भाजपा को हराने के बाद परिवार में बैठकर बात करेंगे और फैसला लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा चाहे तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाल सकती है। 

मजबूती से चुनाव लड़ने का आह्वान 
अंबाला रोड पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के आवास पर बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद ने लोगों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ें और भाजपा को हराने का काम करें। वहीं, इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा को हराना ही हमारा मकसद है।

शाजान मसूद ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए ही हम इमरान मसूद के साथ आए हैं। इस दौरान जब काजी रशीद मसूद ने इमरान मसूद और शाजान मसूद के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारेबाजी भी की।
बैठक के दौरान पूर्व चेयरमैन नौमान मसूद, कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष शशि वालिया, शायान मसूद, जावेद साबरी, विवेककांत, लियाकत, मजाहिर राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed