{"_id":"5c8d0f1dbdec2213f32f6f56","slug":"lok-sabha-elections-minister-suresh-rana-says-that-police-did-not-catch-criminals-in-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में बदमाश नहीं आजम खां की भैंस ढूंढती थी पुलिस: गन्ना मंत्री सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में बदमाश नहीं आजम खां की भैंस ढूंढती थी पुलिस: गन्ना मंत्री सुरेश राणा
Sat, 16 Mar 2019 08:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ मंच पर बैठे गन्ना मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मायावती ने सरकारी चीनी मिल बेचकर अपनी जेब भरने का काम किया था। अखिलेश सरकार में खेत से किसान का अपहरण हो जाता था और पुलिस आजम खां की भैंस ढूंढने में लगाई जाती थी। उन्होंने यह सभी बातें बिजनौर में एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश राणा ने कहा कि मायावती ने सरकारी चीनी मिल बेचकर पाप किया था। उन्हें इसी पाप का परिणाम भोगना पड़ेगा। सपा सरकार में किसान को रात में सिंचाई के लिए खेत में जाना पड़ता था और खेत से किसान का अपहरण हो जाता था। किसान को सिंचाई करने में भी डर लगता था। सपा सरकार में पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाए आजम खां की भैंस खोजने में लगाई जाती थी। लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून व्यवस्था पटरी पर आई है।
विज्ञापन
आज गुंडे, बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। सपा सरकार ने किसानों के गन्ने का केवल 18 हजार करोड़ का भुगतान किया था, जबकि भाजपा ने 36 हजार करोड़ का भुगतान किया है। भाजपा सरकार ने धान की रिकॉर्ड खरीदारी की व समर्थन मूल्य भी रिकॉर्ड बढ़ाया है। किसानों को फसलों के प्रमाणित बीज दिए जा रहे हैं। भरपूर बिजली दी जा रही है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है, जिसके बारे में कभी पहले किसी सरकार ने सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन
किसान मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान के लिए अच्छे काम किए हैं। इस काम को किसानों के बीच ले जाना है। सम्मेलन को क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल, किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष अवनीश निर्वाल, युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, किसान मोर्चे के क्षेत्रीय मंत्री अनिल पुंडीर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन जितेंद्र राजपूत ने किया।
इस दौरान लोकसभा संयोजक सत्यवीर त्यागी, कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, संजय त्यागी, दीपक गर्ग मोनू, भीष्म राजपूत, धीर सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/