फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections 2019: Saharanpur Lok Sabha seat in triangular contest

त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी सहारनपुर लोकसभा सीट, बेहद दिलचस्प होगा मुकाबला

Sat, 23 Mar 2019 03:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Saharanpur Lok Sabha seat in triangular contest
इमरान मसूद
सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नामांकन और चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। सहारनपुर में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी के बीच होगा। जीत को लेकर सभी के अपने दावे हैं। अब किसका दावा और किसकी रणनीति सटीक रही, यह फैसला 11 अप्रैल को जनता करेगी। 
विज्ञापन


सहारनपुर लोकसभा सीट का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है, क्योंकि यहां पर गठबंधन की तरफ से हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस की तरफ से इमरान मसूद को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद राघव लखनपाल पर फिर से भरोसा जताया है।
विज्ञापन


इस सीट में बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सीट पर 17,22,580 मतदाता हैं। इसमें करीब छह लाख मुस्लिम मतदाता हैं तो अनुसूचित जाति के तीन लाख वोटर हैं। इसके अलावा गुर्जर, पंजाबी, वैश्य, जाट, सैनी, कश्यप सहित अन्य जातियों को मिलाकर करीब आठ लाख वोटर इस सीट में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा + सपा
2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को 2,35,033 और सपा को 52,765 वोट मिले थे। गठबंधन प्रत्याशी की ताकत अनुसूचित जाति, मुस्लिम और जाट बिरादरी के मतदाता हैं। 

भाजपा
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 4,72,999 वोट हासिल हुए थे। परंपरागत वोटरों में पंजाबी, वैश्य सहित अन्य जातियों की हिस्सेदारी भाजपा की ताकत है। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के साथ ही एयर स्ट्राइक के बाद बने माहौल को साधने का प्रयास होगा। 

कांग्रेस
कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद और भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के बीच 2014 के लोकसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी 4,07,909 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहा था। उस चुनाव में इमरान मसूद के चचेरे भाई शाजान मसूद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed